पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस के एक खड्डे में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक जख्मी हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हादसा अटक जिले के हसन अब्दाल राजमार्ग पर हुआ है। बस लाहौर से खैबर पख्तूनख्वा के मर्दान जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक, बस का चालक अन्य कार से टक्कर को बचाने के चक्कर में गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। बचाव दलों ने जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है जबकि 35 से अधिक घायल हुए हैं। विदेशी पाकिस्तानियों एवं मानव संसाधन विकास पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सैयद जुल्फिकार अब्बास बुखारी ने घटना पर दुख जताया है और नागरिक प्रशासन को पीड़ितों की मदद करने की हिदायत दी है।
चीन से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर पूरी दुनिया में बरकरार है। दुनिया के लगभग हर देश में फैल चुके इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कोरोना से मृतकों का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोना महामारी के मामले 153.1 मिलियन होने से शीर्ष पर पहुंच गया है और 3.20 मिलियन से ज्यादा लोगों की मौतें हो गई हैं।
मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक केसलोड और मृत्यु दर 153,177,931 और 3,209,349 थी। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 32,470,363 और 577,492 मौतों के साथ अमेरिका सबसे खराब स्थिति वाला देश बना हुआ है। संक्रमण के संदर्भ में, भारत 19,925,604 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App


