लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बिहार में महागठबंधन से अलग राह पकड़ते हुए अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बसपा ने राज्य की सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। इसको लेकर बसपा की अध्यक्ष मायावती ने राज्य के नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने सोमवार को बताया कि अध्यक्ष मायावती ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिहार को निर्देश जारी किया है, जिसके मुताबिक पार्टी सभी 40 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में बसपा के जनाधार और सक्रियता को बढ़ाने का प्रयास प्रारंभ कर दिया गया है।
बिहार की जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने- सुनने के लिए बहुत उत्साह है : नित्यानंद राय
इस बीच, बिहार प्रदेश प्रभारी डॉ़ लाल जी मेधंकर ने एक बयान जारी कर कहा है कि राजनीतिक और जातिगत भागीदारी को ध्यान में रखते हुए सभी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करने का भी निर्देश अध्यक्ष द्वारा दिया गया है। उम्मीदवारों के चयन को ध्यान में रखते हुए पार्टी प्रमुख मायावती ने 28 फरवरी को दिल्ली में बिहार के नेताओं की बैठक बुलाई है।


Download Android App
Download iOS App




