बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र में नाव पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार की शाम करीब चार बजे हुआ। मरने वालों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। जबकि कई और लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत पंचायत के झाझरा और गढेहपूरा के बीच शाहपुर चौर में कमला व जीवछ नदी का पानी फैला हुआ है। इस बीच तेज आंधी आई जिससे नाव असन्तुलित होकर पलट गई
मृतकों में शामिल नाम
हादसे में मरने वालों में स्व. महावीर यादव की पत्नी जगतारकन देवी, रामप्रसाद मुखिया की पत्नी- फुलपरी देवी वहीं, बच्चों में रामशंकर यादव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी, राजकिशोर यादव की पुत्री सोनाली कुमारी, बालेश्वर राम की पुत्री सोनिया कुमारी शामिल हैं
हटिया बाजार जा रहे थे ग्रामीण
हदसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण नाव पर सवार होकर हटिया बाजार जा रहे थे। इस बीच अचानक से आए आंधी तूफान की वजह से नाव बीच नदी में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसपर सवार सभी लोग पानी में डूबने लगे। नाव पलटने के बाद कुछ लोग तैरकर निकल गए, लेकिन इस दौरान दो महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई और लोग लापता बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला


Download Android App
Download iOS App



