BJP को पटखनी देने के लिए ममता पहुंचीं पटना, लालू यादव से की मुलाकात… कौन बनेगा PM उम्मीदवार?

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटना पहुंच चुकी है। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।

पटना में कल देश के मुख्य विपक्षी दलों की मीटिंग है। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी जैसे कई दिग्गज नेता इसमें शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटना पहुंच चुकी है। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। ममता ने लालू के पैर छुए और अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन भी किया। इस दौरान ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। लालू से मिलने के बाद ममता ने कहा कि हम सब मिलकर बीजेपी के खिलाफ 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

ममता ने सुनाया पुराना किस्सा 
मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा, जब वह सांसद थे, तब मैं भी सांसद थी। एक बहस के दौरान जब लालू महंगाई पर चर्चा कर रहे थे कि  प्याज इतना महंगा, आलू उतना महंगा, राशन इतना महंगा… तो मैंने पूछा राबड़ी का भाव क्या है…तो उन्होंने इस पर जवाब दिया कि उनका भाव बहुत ऊंचा है।
कौन बनेगा PM उम्मीदवार?
प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवारों की लंबी लिस्ट है। जिसमें राहुल गांधी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी जैसे नेता शामिल है। हर दल अपने नेता को काबिल बता रहा है। ऐसी परिस्थिति में विपक्षी एकता कितनी कारगर हो पाएगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा।  

Desk Team