मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में अकेले लड़ सकती है विधानसभा चुनाव

Summary :

मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ ऐसा ही कुछ चार साल पहले भाजपा नीत राजग के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी हुआ था।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया। मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ ऐसा ही कुछ चार साल पहले भाजपा नीत राजग के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी हुआ था। 
उन्होंने ऐलान किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। मांझी ने पत्रकारों से कहा, ‘पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से दबाव है कि हम सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ें क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन दोनों ने हमें कम करके आंका है।’

Desk Team