बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक मंत्री के बेटे की दबंगई का मामला सामने आया है। नीतीश सरकार के मंत्री नारायण प्रसाद के बेटे बबलू प्रसाद पर बाग में खेल रहे बच्चों को डराने के लिए हवा में फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने मंत्री के बेटे और उसके सहयोगी को खदेड़ दिया। वहीं घटना में बेटे का बचाव करते हुए मंत्री ने स्थानीय लोगों पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
दरअसल, रविवार को बीजेपी के नेता और पर्यटन राज्य मंत्री नारायण प्रसाद के बेटे बबलू कुमार और ग्रामीणों के बीच मुफस्सिल थाना इलाके के हरदिया कोईरीटोला में झड़प हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीणों का एक ग्रुप मंत्री के बेटे बबलू कुमार को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि ग्रामीणों ने मंत्री के बेटे से बंदूक भी छीन ली।
नौतन, चंपारण में हुए नाव हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को मिले मुआवजा: मंजुबाला पाठक
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा के अनुसार, मंत्री के बेटे के साथ उनके चाचा हरेंद्र प्रसाद और अन्य सहयोगी थे, जिनमें से सभी को झड़प के दौरान चोटें आई हैं। मंत्री के पुत्र का दावा है कि एक बाग पर ‘‘अतिक्रमण’’ के बारे में जानकारी मिलने पर वह अपने सहयोगियों के साथ वहां गए थे जहां उन पर हमला किया गया।
कुमार ने दावा किया कि आत्मरक्षा के लिए उनके पास मौजूद लाइसेंसी बंदूक ग्रामीणों ने लूट ली तथा उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मंत्री के परिवार के सदस्यों ने वहां क्रिकेट खेलने वाले कुछ बच्चों के साथ मारपीट की और बबलू कुमार द्वारा हवा में गोलीबारी करने पर स्थिति बिगड़ी।
अस्पताल में भर्ती मंत्री के बेटे ने गोलीबारी नहीं किए जाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उस इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है और घटना की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



