बिहार में एक बार फिर अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में अपराध का नया मामला सुपौल जिले का है, जहां अपराधियों ने नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग भाई अपनी बहन को प्रसव पीड़ा (Labour Pain) होने के बाद जिला मुख्यालय स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराने के बाद वापस रिश्तेदारों के साथ जोल्हानियां लौट रहा था। जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान उसको गोली मार दी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
एक के बाद एक हत्याओं से दहले बिहार पर बोले तेजस्वी- राज्य बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफ द कंट्री’
बाइक लूटने में असफल होने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी और साथ के दूसरे युवक को बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान युवक का मोबाइल और रुपए छीन कर अपराधी फरार होने में सफल रहे। मृतक की पहचान पिंटू के रूप में हुई है, जो मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार शुक्रवार को पत्रकारों द्वारा राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए प्रश्न पर पत्रकारों पर ही भड़क गए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि बिहार अपराध के मामले में देश में 23वें नंबर पर है। जो अपराध करते हैं, उन्हें निश्चित रूप से पकड़ा जाता है।
इस क्रम में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को ही नसीहत देते हुए कहा कि पहले क्या होता था, उसे भी याद कर लीजिए। उन्होंने राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि वर्ष 2005 के पहले पति-पत्नी के राज में काफी हिंसा और अपराध होते थे, उस पर भी ध्यान दे दीजिए।


Download Android App
Download iOS App



