पटना : श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मगध नरेश महाराज जरासंध की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें चन्द्रवंशी समाज के हजारों लोग उपस्थित हुए। इस जयंती समारोह में चन्द्रवंशी समाज के राजनैतिक विकास के लिए चन्द्रवंशी राजनैतिक चेतना परिषद का गठन किया और प्रमोद ङ्क्षसह चन्द्रवंशी को सर्वसम्मति से परिषद का नेता चुना गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रमोद सिंह चन्द्रवंशी ने कहा कि बिहार में हमारी संख्या 5 प्रतिशत है।
जिसमें 7 प्रतिशत बीपीएल सूची में है। समय के साथ हमारा जो विकास होना चाहिए वह नहीं हो पाया है। हम सब महाराज जरासंध के वंशज हैं लेकिन आज हमारी स्थिति दयनीय है। यह दुर्भाग्य की बात है। हम चाहते हैं कि चन्द्रवंशी समाज भी शैक्षणिक, सामाजिक, राजनैतिक रूप से मजबूत हों, यह तभी संभव है जब हम एकजुट होंगे। हमारा कोई सच्चा नेता होगा, जो हमारी तरक्की चाहते हों।
चन्द्रवंशी समाज के नेता तो कई हैं लेकिन वे राजनैतिक नुकसान नकी दृष्टि से कार्य करते हैं लेकिन प्रमोद सिंह चन्द्रवंशी सामािजक नुकसान के सामने राजनैतिक नुकसान को महत्व न हीं देते हैं। यह समाज की हर समस्या के समाधान में बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं। चाहे समाज के किसी बच्ची का बलात्कारी हो, किसी की हत्या हो, हम आप सबों से अपील करता हॅू कि सन 2020 के फरवरी में पटना के गांधी मैदान में चन्द्रवंशी समाज का एक बड़ा रैली करना है। इसको सफल बनाकर सरकार को अपनी एकजुटता एवं शक्ति का एहसास करा देना है ताकि सत्ता में हमारी भी उचित हिस्सेदारी मिल सके और हम महाराज जरासंध की गरिमा को अक्षुण्य बनाये रख सकें।


Download Android App
Download iOS App



