पटना : देश के लिए आज सबसे बड़ा खतरा आरएसएस और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार है। संविधान, धर्मनिरपेक्षता, मुस्लिम एवं दलित ये सभी खतरे में है। देश में अघोषित आपातकाल की स्थति है। इनके खिलाफ जो भी बोलता उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाता। 2019 का चुनाव देश का बड़ा ही महत्वपूर्ण चुनाव होने वाला है। इस देश के प्रधानमंत्री अभी तक देश की जनता को समझ ही नहीं पाए हैं यह निकम्मी सरकार है सिर्फ देश में जहां. तहां उन्मादी तनाव से भरी पड़ी है। कही स्वर्ण सेना तो कही हिन्दू मुस्लमान तो कही एससी-एसटी से तनाव भरा पड़ा है। उक्त जानकारी लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर पटेल ने दी।
उन्होंने बताया कि इस सरकार को यह पता नही 70 करोड़ की आबादी किसानों से टिकी हुई है। तानाशाही तो इतनी भरी पड़ी है किसी की सलाह लिए बगैर नोटबंदि इन्होंने कर दी जिनका यह नतीजा है कि अभी तक देश अर्थव्यवस्था से झुल रही है।यह देश चला ही नहीं सकते है सिर्फ जुमले भरकर लोगो का मुर्ख बनाने का काम कर रही है और इनका एक नेता है जो जाती उन्माद फैलाने के मास्टर डिग्री प्राप्त है इनका दिमाग सरा हुआ है और इनका विचार भी सरा हुआ है। इसलिए गिरिराज सिंह देश को बांटने की बात हमेशा बोलते नजर आते है। देश का चौकीदार ही चोर निकला तो देश का भला कैसे होगा?


Download Android App
Download iOS App



