4 बच्चों की मां को हुआ तांत्रिक से प्यार, पति का सिर काटकर फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

किशनगंज जिले के खारबाड़ी गांव के रहने वाले एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन दिन पहले (मंगलवार) सुबहबंगाल के बागडोगरा में एक चाय बागान के पास पुलिस को एक सिरकटी लाश मिली थी। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की, तो उसके पहचान पत्र लके आधार पर शव की पहचान इमाम के रूप में हुई। लेकिन अब इस जांच में खुलासा हुआ है कि इमाम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी खुद की पत्नी ने करवाया है। इस हत्या के पीछे की वजह ‘प्रेम-प्रसंग’ को बताया जा रहा है। 4 बच्चों की मां को हुआ…

किशनगंज जिले के खारबाड़ी गांव के रहने वाले एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन दिन पहले (मंगलवार) सुबहबंगाल के बागडोगरा में एक चाय बागान के पास पुलिस को एक सिरकटी लाश मिली थी। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की, तो उसके पहचान पत्र लके आधार पर शव की पहचान इमाम के रूप में हुई। लेकिन अब इस जांच में खुलासा हुआ है कि इमाम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी खुद की पत्नी ने करवाया है। इस हत्या के पीछे की वजह ‘प्रेम-प्रसंग’ को बताया जा रहा है।

4 बच्चों की मां को हुआ इश्क, कर दी पति की हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड इमाम की पत्नी मोमिना बेगम है। 4 बच्चों की मां मोमिना का पिछले 2-3 साल से बागडोगरा के रहने वाले सुदीप पाल से प्रेम संबंध चल रहा था। इमाम भी झाड़-फूंक करता था और सुदीप भी तांत्रिक का काम करता था, जिसके चलते दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। धीरे-धीरे दोनों का प्यार बढ़ता गया गया और वे इमाम को अपने रास्ते का कांटा मानने लगे। इसके बाद दोनों ने मिलकर इमाम को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

ऐसे दिया गया हत्याकांड को अंजाम

मोमिना बेगम और सुदीप पाल ने हत्या की प्लानिंग की और अपने तीन रिश्तेदारों को सिलीगुड़ी बुलाया। ये ही रिश्तेदार इमाम को दहला-फुसलाकर बागडोगरा ले गए। वहां उन्होंने धारदार हथियार से इमाम पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, तीनों ने हथियार से इमाम का सिर धड़ से अलग कर दिया। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने सिर काटकर दूर फेंक दिया।

वारदात से पहले पत्नी से हुआ था झगड़ा

खबर है कि घटना से एक दिन पहले सोमवार को इमाम और उसकी पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ था, इमाम गुस्से में घर से निकल गया था। इसके बाद पुलिस को हंसखुआ चाय बागान में एक शव मिला, लेकिन उसका सिर नहीं था। शव के पास से एक पहचान पत्र मिला, जिससे उसकी पहचान इमाम के रूप में हुई। इसके आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।

5 लोग पुलिस हिरासत में

इसी बीच घटना के दो दिन बाद गुरुवार को बागडोगरा पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे तांत्रिक कर्मकांड भी हो सकता है। क्योंकि सुदीप के अलावा मोमिना भी तंत्र-मंत्र जानती थी, इसलिए तांत्रिक कर्मकांड में सिर का इस्तेमाल किए जाने का अनुमान है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी मोमिना बेगम, उसके कथित प्रेमी सुदीप पाल, सुदीप के दो भतीजों और उसके एक दोस्त समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: हैवान बना मामा! 15 साल की भांजी से चलती ट्रक में ड्राइवर संग सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, कूदकर बचाई जान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।