पटना : जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार में विभिन्न चरणों में सम्पन्न हो रहे जल जीवन हरियाली यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जिलों में हजारों करोड़ की राशि की योजनाओं के शुभारम्भ के साथ विकास और पर्यावरण के मध्य संतुलन का एक अतुलनीय मोडेल राष्ट्र के समक्ष रख दिया है।
श्री प्रसाद ने कहा कि राज्य की जनता के लिए नीतीश सरकार का एक और तोहफा है। तेज तरक्की और व्यापक सुधार की राह पर बढ़ रहे बिहार में नीतीश राज के पहले इस तरह के विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। श्री प्रसाद ने कहा कि अपने शासन के अबतक के 14 वर्षों में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच दिया है, जहां हमलोग अब विकसित बिहार बनाने की कल्पना करते और योजना बनाते हैं।
श्री प्रसाद ने कहा कि दूसरी तरफ आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बिहार के पुल-पुलिया ,सड़कों एवं बिजली का बड़ा योगदान है। अगले पांच साल में 2022 तक पटना में सड़कों, फ्लाईओवरों का जाल बिछ जाएगा और बड़ी आबादी के बावजूद लोगों को आवाजाही में कोई कठिनाई नहीं होगी।बिजली ने अंधकार को पछाड़ दिया है।
श्री प्रसाद ने कहा कि देश-दुनिया के आकर्षण का केंद्र बिहार अब सुशिक्षित और हुनरमंद लोगों का हब बन रहा है, जहां बड़ी संख्या में छोटे-बड़े निवेश से उद्योग-सेवा-व्यवसाय का जाल बिछने जा रहा है। बिहार उत्पादन और रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में परिवर्तित होने की तैयारी में है।
श्री प्रसाद ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक समान गठबंधन (एनडीए) की सरकारें होने का बिहार को जबरदस्त लाभ भी मिलने लगा है।


Download Android App
Download iOS App



