शपथ ग्रहण : लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को जब शपथ ली तो भारत की भाषायी विविधता की झलक देखने को मिली। अधिकतर सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली तो कई सदस्यों ने संस्कृत, असमिया, मैथिली, तेलुगू तथा पंजाबी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में सत्य और निष्ठा का प्रतिज्ञान किया।
Highlights:
- संसद में नवनिर्वाचित सांसदों ने दिखाई भाषाई विवधता की अनूठी झलक
- सदस्यों ने संस्कृत, असमिया, मैथिली, तेलुगू तथा पंजाबी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में ली सत्य और निष्ठा की शपथ
- उदालगुड़ी से भाजपा सदस्य दिलीप ने सैकिया ने ली संस्कृत में शपथ
हिंदी में शपथ लेने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे।
शिक्षा मंत्री प्रधान के शपथ के लिये उठते ही हंगामा
संसद में हंगामा शोर का माहौल हो पड़ा जब ओडिशा के संबलपुर से सांसद और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उड़िया भाषा में शपथ ली। जब वह शपथ लेने के लिए उठे तो विपक्षी सदस्यों ने ‘नीट-नीट’ के नारे लगाए।
जानिए किस सांसद ने किस भाषा में ली शपथ
तेलुगू
- चंद्रशेखर पेम्मासानी – तेलुगू
- बंडी संजय कुमार – तेलुगू
- भूपति राजू – तेलुगू
- राममोहन नायडू -तेलुगू
- जी किशन रेड्डी- तेलुगू
कन्नड
- एच डी कुमारस्वामी – कन्नड
- प्रह्लाद जोशी -कन्नड
- शोभा करंदलाजे – कन्नड़
- वी सोमन्ना – कन्नड़
उड़िया
- जुएल ओरांव – उड़िया
गुजराती
- सी आर पाटिल – गुजराती
असमिया
- रकीबुल हुसैन – असमिया
- सर्वानंद सोनोवाल- असमिया
मराठी
- प्रतापराव जाधव – मराठी
- रक्षा खडसे – मराठी
- मुरलीधर मोहोल – मराठी
बांग्ला
- शांतनु ठाकुर -बांग्ला
- सुकांतो मजूमदार -बांग्ला
मलयालम
- सुरेश गोपी – मलयालम
संस्कृत
-
- बांसुरी स्वराज – संस्कृत
- कृष्णा प्रसाद टेन्नेटी- संस्कृत
- चिंतामणि महाराज – संस्कृत
- विधुत राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक – संस्कृत
- दिलीप सैकिया- संस्कृत
- दुर्गादास उइके – संस्कृत
मैथिली
- लवली आनंद – मैथिली
- अशोक कुमार यादव – मैथिली
- रामप्रीत मंडल – मैथिली
- गोपालजी ठाकुर – मैथिली
अंग्रेजी
- अमर सिंह टिसो – अंग्रेजी
हिंदी
- गुम्मा तनुजा रानी – हिंदी
पंजाबी
- मनीष तिवारी – पंजाबी
प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदस्यों को दिलाई शपथ
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं। मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद ने नौ जून को शपथ ली थी। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। कार्यवाही शुरू होते ही सदन के नेता होने के नाते मोदी ने सबसे पहले शपथ ली। इस दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ‘मोदी मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।


Download Android App
Download iOS App





