Muharram 2024 : मोहर्रम का महीना इस्लाम धर्म के लिए बेहद खास होता है। यह महीना इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नया साल भी है। इस महीने की दसवीं तारीख को आसूरा का कहा जाता है।
Muharram 2024 : कब है मुहर्रम?
मोहर्रम(Muharram 2024) मुस्लिम समुदाय का विशेष त्यौहार है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से मोहर्रम के महीने से ही नए साल की शुरुआत होती है। यह महीना बकरीद के 20 दिन बाद से शुरू हो जाता है। इस महीने को रमजान की तरह पाक माना जाता है। बता दें कि इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन सच्चाई की जंग करते हुए इराक के शहर कर्बला में शहीद हो गए थे।
Muharram 2024 : ईन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल
राज्य सरकार ने मुहर्रम(Muharram 2024) के उपलक्ष्य में 17 जुलाई को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। शुरुआत में सरकार ने मुहर्रम की तारीख 18 जुलाई तय की थी, लेकिन चांद दिखने के कारण इसे 17 जुलाई कर दिया गया। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश में भी 17 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। लेकिन कुछ राज्यों में कोई छुट्टी नहीं होगी। इसलिए, सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र का अवकाश कैलेंडर जांच लें। उत्तर प्रदेश में कई स्कूल कल बंद रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर स्कूल खुले रहेंगे।
मुहर्रम इस्लाम धर्म में यकीन रखने वाले लोगों का एक अहम त्यौहार है। इस माह की बड़ी फ़ज़ीलत और महत्व है। सन् 680 हिजरी के इसी माह में कर्बला मे हक (सच्चाई) के लिए धर्म युद्ध हुआ था।


Download Android App
Download iOS App





