बिहार सरकार में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राजग के विधायकों की बैठक में नहीं जाने के फैसले पर अपने ही विधायकों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद बुधवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने तेवर कड़े कर लिए हैं।उन्होंने कहा कि वीआईपी एक जुट है और जो भी लोग पर्दे के पीछे ऐसा खेल कर रहे हैं, वे सावधान रहें पर्दे में आग लगा देंगे।
वीआईपी प्रमुख और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने यहां एक वीडियो जारी कर कहा कि वीआईपी के सभी विधायक एकजुट हैं कहीं कोई मतभेद नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी ताकत नहीं है जो हमारे विधायकों को गुमराह कर सके। सभी एकजुट हैं।
उन्होंने हालांकि बिना किसी के नाम लिए यह भी कहा, “कुछ लोग पर्दे के अंदर रहकर हमारी पार्टी के अंदर खेल खेलना चाहते हैं। ऐसे लोगों को कहूंगा कि दम है तो पर्दे के बाहर आईए नहीं तो पर्दे में आग लगा देंगे।”उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सोच समझकर कोई रणनीति बनाइएगा।
उल्लेखनीय है कि विधानमंडल के मानसून सत्र के मद्देनजर राजग के विधायकों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसका वीआईपी के विधायकों ने वहिष्कार कर दिया था। इसके बाद पार्टी के ही चार में से दो विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष के इस फैसले पर ही प्रश्न उठाते हुए इसे गलत फैसला बता दिया था।


Download Android App
Download iOS App



