लातेहार में उग्रवादियों के मुठभेड़ के दौरान मुंगेर का डिप्टी कमांडेंट शहीद, बड़े बेटे 7 वर्ष आयुष ने दी मुख्य अग्नि

Summary :

लातेहार में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जगुआर के डिप्टी कमांडेंट सह मुंगेर के लाल राजेश कुमार का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ लाल दरवाजा जगुआर के पदाधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिए।

भागलपुर/ मुंगेर( नवशक्ति) लातेहार में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जगुआर के डिप्टी कमांडेंट सह मुंगेर के लाल राजेश कुमार का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ लाल दरवाजा जगुआर के पदाधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिए। उस समय भारत माता के जयकारों व राजेश अमर रहे के नारे लगते रहे। 
पिता, बहन, भाई रिश्तेदार व अलावा अन्य सज्जनों को अंतिम दर्शन कराने के बाद पार्थिक शरीर को घाट के लिए निकला। मौके पर बीएसएफ के पदाधिकारियों स्थानीय प्रशासन तथा जवानों ने सलामी दी। पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की आखिरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। सब तिरंगे में लिपटा देख सज्जनों के साथ-साथ वहां मौजूद सभी की आंख नम हो गई। बड़ा बेटा आयुष मात्र 7 वर्ष का है उसे ही मुख्य अग्नि का रस्म कराया गया। लेकिन हवाई फायरिंग नहीं होने से युवाओं में नाराजगी देखी गई।

Desk Team