Muzaffarpur Temple News: मंदिर में 2 पुजारियों का तांडव! जमकर चले लात-घूसे, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

Summary :

Muzaffarpur Temple News: बिहार  के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गरीबनाथ मंदिर में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब दो पुजारियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मंदिर के CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। Muzaffarpur Temple News: पुजारियों के बीच विवाद से मचा हंगामा बता दें, कि यह विवाद मंदिर में पूजा रसीद लेने के दौरान पंडित संतोष पाठक और पंडित अभिषेक पाठक के…

Muzaffarpur Temple News: बिहार  के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गरीबनाथ मंदिर में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब दो पुजारियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मंदिर के CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Muzaffarpur Temple News: पुजारियों के बीच विवाद से मचा हंगामा

बता दें, कि यह विवाद मंदिर में पूजा रसीद लेने के दौरान पंडित संतोष पाठक और पंडित अभिषेक पाठक के बीच शुरू हुआ। संतोष पाठक ने बताया कि जब वे किसी श्रद्धालु की पूजा के लिए काउंटर से रसीद ले रहे थे, तभी अभिषेक पाठक वहां पहुंचे और उन्हें गालियां देने लगे। जब मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो अभिषेक ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

संतोष पाठक के अनुसार, अभिषेक पाठक और उनके एक रिश्तेदार ने मिलकर उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उन्हें चोटें आईं और उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज कराया। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

Muzaffarpur Temple News, (source: social media )
Muzaffarpur Temple News, (source: social media )

CCTV Viral News: अभिषेक पाठक ने लगाई पलटवार की शिकायत

दूसरी ओर, पंडित अभिषेक पाठक ने भी अपनी ओर से पंडित पिंकू पाठक के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि विवाद की असली वजह यह थी कि कुछ दिन पहले मंदिर के एक पुजारी पंडित संजीव झा को नौकरी से निकाल दिया गया था। अभिषेक के अनुसार, वह इस मुद्दे पर प्रधान पुजारी विनय पाठक से बात करने गए थे, लेकिन उसी दौरान संतोष पाठक ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। अभिषेक का आरोप है कि संतोष ने पहले भी कई बार विवाद खड़ा किया है और वे जानबूझकर दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि मारपीट की इस घटना में उन्हें भी चोटें आई हैं।

Baba Garibnath Temple Virla Video: प्रधान पुजारी का पक्ष

प्रधान पुजारी विनय पाठक ने बताया कि पंडित संजीव झा को मंदिर के पैसे की चोरी के आरोप में हटाया गया था। इसी बात से नाराज़ होकर अभिषेक पाठक उनके दफ्तर में पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने मारपीट की कोशिश भी की, लेकिन अन्य पुजारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

विनय पाठक ने यह भी बताया कि पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जांच में पता चला है कि वीडियो फुटेज अभिषेक ने मंदिर के कंप्यूटर से निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस बात की भी जांच की जाएगी कि वीडियो किसने और क्यों सार्वजनिक किया।

Muzaffarpur Temple News, (source: social media )
Muzaffarpur Temple News, (source: social media )

पुलिस जांच में जुटी

दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, CCTV फुटेज की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की पत्नी के साथ मारपीट, बेटे-बहुओं ने हाथ-पैर बांधकर पीटा; पिलाया खाद

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।