पटना : राष्ट्रीय समाजवादी मोर्चा के संयोजक सह जहानाबाद के सांसद डा. अरूण कुमार ने पत्रकारों से वार्तालाप में कहा कि भाजपा के सामने नीतीश कुमार घुटने टेक दिया है। मोदी एवं नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में लाकर खड़ा कर दिया है जिससे राज्य में भ्रष्टाचार का आलम कायम है। इसको ले हमने एनडीए से किनारा कर लिया ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कुकृत्य किसी से छिपान नहीं है। अब हम उनके कुकृत्य के मोटरी को नहीं ढो सकेंगे। हम इनके कुकृत्य को आमजनों तक लेकर जायेगे। क्योंकि नीतीश कुमार के कार्यशैली एवं आचरण से हर व्यक्ति वाकिफ है। इसको सडक़ से सदन तक ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ नहीं महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। एक एक सवाल के जवाब में कहा कि नागमणि जी हमेशा हमारे विचारधारा के साथ जुड़े रहे हैं। अगर हमें वे स्वागत करते हैं तो हम उनके साथ हैं।
वहीं राष्ट्रीय समता पार्टी-सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय अलमस्त ने कहा कि हम एनडीए का कुनबा नहीं हो सकते। क्योंकि पशुपालन घोटाला 800 करोड़ रुपये का था लेकिन बिहार का सृजन घोटाला 8 हजार करोड़ से अधिक का है। सृजन घोटाला में नीतीश कुमार एवं सुशील मोदी दोनों संलिप्त हैं इन दोनों नेताओं को जेल में होना चाहिए, लेकिन आज वे दोनों जेल सेबाहर हैं। पशुपालन घोटाले में लालू प्रसाद सीधा-सीधा नहीं फंसे थे लेकिन अफसोस की बात है कि वे आज जेल में हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने तेजस्वी प्रसाद से मिलकर महागठबंधन से दो सीटें पर लड़ेंगे, उसमें डा. अरूण कुमार शामिल हैं। पार्टी का चुनाव चिन्ह ट्रक छाप मिला है। चुनाव आयोग ने हमें स्पष्ट कहा है कि आपको लोकसभा के दो सीट पर चुनाव लडऩा है अगर आप दोनों सीट पर चुनाव जीत जाते हैं आपकी पार्टी की मान्यता बरकरार रह जायेगी अन्यथा समाप्त कर दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



