कैसा ये इश्क है! बिहार में दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में की शादी, तीसरी बनी देवर

Summary :

Navada Girls Marriage: आज की युवा पीढ़ी प्यार के नई और असामान्य परिभाषाएं लिख रही है। बिहार के नवादा जिले से एक हैरान करने वाली और बेहद अनोखी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अकबरपुर प्रखंड की तीन नाबालिग सहेलियों की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती, जहां समझ पाना मुश्किल है कि यह प्यार है या बचपना। Navada Girls Marriage: मार्कशीट लेने के बहाने घर से भागी लड़कियां यह पूरा मामला तब सामने आया जब 19 जुलाई को तीनों सहेलियां अपने घरों से मार्कशीट लाने के बहाने निकलीं और फिर लौट…

Navada Girls Marriage: आज की युवा पीढ़ी प्यार के नई और असामान्य परिभाषाएं लिख रही है। बिहार के नवादा जिले से एक हैरान करने वाली और बेहद अनोखी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अकबरपुर प्रखंड की तीन नाबालिग सहेलियों की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती, जहां समझ पाना मुश्किल है कि यह प्यार है या बचपना।

Navada Girls Marriage: मार्कशीट लेने के बहाने घर से भागी लड़कियां

यह पूरा मामला तब सामने आया जब 19 जुलाई को तीनों सहेलियां अपने घरों से मार्कशीट लाने के बहाने निकलीं और फिर लौट कर नहीं आईं। दो लड़कियां एक ही गांव से थीं जबकि तीसरी पास के दूसरे गांव की रहने वाली थी। घरवालों ने पहले दो दिनों तक खुद उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो 21 जुलाई को नेमदारगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Navada Girls Marriage
Navada Girls Marriage

Navada Girls Marriage: तीसरी लड़ीकी बनी देवर

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तीनों लड़कियां गुजरात के सूरत शहर में पहुंच चुकी थीं और पटेल नगर इलाके की एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में काम कर रही थीं। लेकिन असली सनसनी तब फैली जब पुलिस को पता चला कि इनमें से दो लड़कियों ने आपस में “शादी” कर ली है एक ने पति और दूसरी ने पत्नी की भूमिका निभाई। सबसे चौंकाने वाली बात ये हैं कि तीसरी लड़की उनके साथ “देवर” बनकर रह रही थी।

कोर्ट में दर्ज होगा मामला

सूरत और नेमदारगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों को सूरत से बरामद कर नवादा लाया गया। थाने लाने के बाद जब एक लड़की की मांग में सिंदूर और दूसरी का व्यवहार एक पति की तरह देखा गया, तो वहां मौजूद लोग दंग रह गए। तीसरी लड़की के देवर बनने की बात ने इस कहानी को और भी दिलचस्प बना दिया।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि तीनों का बयान धारा 164 के तहत न्यायालय में दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस असामान्य मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- विधवा मां कर रही थी बॉयफ्रेंड संग रोमांस, 10 साल के बेटे ने देखा तो प्रेमी ने कर दिया बड़ा कांड

Neha Singh