PM Modi US Visit: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाकर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। इसी बीच PM Modi सितंबर को अमेरिका का दौरा कर सकते है इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में शामिल होंगे साथ ही कई देशों के राष्ट्रपति और नेताओं से मुलाकात कर सकते है। बता दें कि इस बैठक में अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप से भी मुलाकात कर सकते है। बता दें कि यह दौरा भारत देश के लिए अहम रहने वाला है क्योंकि अभी भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद बढ़ता जा रहा है।
UNGA समिट में शामिल
संयुक्त राष्ट्र महासभा का इस वर्ष 80वां सत्र आयोजित किया जाएगा। बता दें कि यह सत्र 9 सिंतबर से शुरू होगा और कई देश के नेता इस सत्र में शामिल होंगे। PM मोदी भी इस बैठक में शामिल हो सकते है और सत्र को संबोधित कर सकते है। वहीं ब्राजील देश संबोधित करेगा और फिर अमेरिका संबोधित करेगा। यह सत्र 29 सितंबर तक चलेगा।

PM Modi US Visit: ट्रंप से मुलाकात संभव
भारत और अमेरिका के बीच अभी टैरिफ विवाद जारी है और ऐसे समय में PM मोदी का अमेरिका दौरान काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि अमेरिक ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। 25 प्रतिशत का टैरिफ लागू हो गया है वहीं अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा। UNGA समिट में कई देशों की मुलाकात के साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप से भी मुलाकात हो सकती है।
Tariff on India
बता दें कि भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और इस फैसले का कारण भारत के रूसी तेल की लगातार खरीद को बताया। वहीं टैरिफ लगाने पर भारत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है और इसे अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यावहारिक बताया है।
ALSO READ: Tariff on India: श्रीलंकाई सांसद ने किया भारत का समर्थन, बताया- सच्चा सहयोगी


Download Android App
Download iOS App




