Tariff on India: श्रीलंकाई सांसद ने किया भारत का समर्थन, बताया- सच्चा सहयोगी

Summary :

Tariff on India: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कई देशों ने भारत के समर्थन में अपना पक्ष रखा है। अब श्रीलंका के सांसद और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हर्षा डी सिल्वा ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर भारत का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने भारत के साहसिक कदम का समर्थन करते हुए कहा कि भारत की हिम्मत पूरे एशिया को प्रेरित करती है। साथ ही अपने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत के प्रति सम्मानजनक रुख अपनाएं। भारत ने की मदद श्रीलंका की संसद में भाषण देते हुए हर्षा डी सिल्वा ने याद…

Tariff on India: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कई देशों ने भारत के समर्थन में अपना पक्ष रखा है। अब श्रीलंका के सांसद और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हर्षा डी सिल्वा ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर भारत का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने भारत के साहसिक कदम का समर्थन करते हुए कहा कि भारत की हिम्मत पूरे एशिया को प्रेरित करती है। साथ ही अपने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत के प्रति सम्मानजनक रुख अपनाएं।

भारत ने की मदद

श्रीलंका की संसद में भाषण देते हुए हर्षा डी सिल्वा ने याद दिलाया कि श्रीलंका के आर्थिक संकट के समय भारत देश ने ही सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया था। इस दौरान भारत हमारे साथ खड़ा था। इसलिए जब वह कठिन दौर से गुजर रहे हैं तो उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। भारत को उम्मीद थी कि टैरिफ 15 प्रतिशत पर आ जाएगा, हमें भी यही उम्मीद थी।

Tariff on India

बता दें कि भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और इस फैसले का कारण भारत के रूसी तेल की लगातार खरीद को बताया। वहीं टैरिफ लगाने पर भारत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है और इसे अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यावहारिक बताया है।

श्रीलंका की सरकार को चेताया

श्रीलंका के सांसद हर्षा डी सिल्वा ने संसद में भाषण देते हुए भारत के रुख का समर्थन किया साथ ही श्रीलंका की सरकार को चेताया कि भारत के साहसिक रुख का मजाक उड़ाना गलत है। भारत हमारा सच्चा सहयोगी मित्र है और मुश्किल समय में हमारे साथ खड़ा रहा है। हमें उनके संघर्ष का सम्मान करना चाहिए।

Tariff on India
Tariff on India

भारत-श्रीलंका देश का मजबूत रिश्ता

भारत और श्रीलंका के मैत्री संबंध हमेशा से मजबूत रहें है और यह ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और जन-जन पर आधारित हैं। अब आधुनिक समय में यह रिश्ता एक मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी साझेदारी में बदल चुका है। बता दें कि श्रीलंका भारत की पड़ोसी पहले नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और दोनों देशों के बीच विश्वास और व्यापार खरा उतरा है।

ALSO READ: ‘भारत है मर्सिडीज और पाकिस्तान कबाड़ से भरा ट्रक..’, आसिम मुनीर ने करा ली पाकिस्तान की थू-थू

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।