IBPS PO Recruitment 2025: जानें कब होगा Admit Card जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Summary :

IBPS PO Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने वालों के लिए IBPS ने PO पद के लिए भर्ती शुरू की है। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा 17 अगस्त, 23 अगस्त और 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स की परीक्षा में पास होने वालें उम्मीदवारों को मेन्स की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और मेन्स की परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि परीक्षा के लगभग 6 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते है। आईए विस्तार…

IBPS PO Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने वालों के लिए IBPS ने PO पद के लिए भर्ती शुरू की है। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा 17 अगस्त, 23 अगस्त और 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स की परीक्षा में पास होने वालें उम्मीदवारों को मेन्स की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और मेन्स की परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि परीक्षा के लगभग 6 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते है। आईए विस्तार से जानते है कि कैसे एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जाएगा।

IBPS PO Recruitment 2025: कॉल लेटर जारी

IBPS ने PO पद की परीक्षा से पहले प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग आयोजित कराई थी। बता दें कि यह ट्रेनिंग के लिए लेटर 11 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। अब सभी उम्मीदवार को प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।

How to download IBPS Admit Card

IBPS की परीक्षा के लिए Admit Card का सभी को इंतजार है। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।

  • IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट में IBPS PO Prelims Admit Card 2025 पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड लिखने के बाद लॉगिन करें।
  • आपकी स्क्रीन पर Admit Card खुल जाएगा।
  • Admit Card को सेव करें और प्रिंट आउट भी निकाल सकते है।
IBPS PO Recruitment 2025
IBPS PO Recruitment 2025

Admit Card पर मिलेगी सभी जानकारी

प्रीलिम्स परीक्षा देने से पहले Admit Card पर सभी जानकारी लिखी होती है। आईए जानते है कि एडमिट कार्ट पर क्या जानकारी लिखी होगी।

  • परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार का नाम लिखा होगा।
  • जरूरी जानकारी में रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी होगी
  • परीक्षा की तारीख और लोकेशन की जानकारी होगी
  • उम्मीदवार की फोटे और हस्ताक्षर होंगे
  • परीक्षा में बैठने के दौरान जरूरी ID और निर्देश की जानकारी होगी।

ALSO READ: CBSE Open Book Exam News Hindi: किताब खोल कर देंगे परीक्षा! जानें कैसे होगी यह परीक्षाएं

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।