पटना, (पंजाब केसरी) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार में अक्टूबर नबम्बर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को छः महीने बाद कराने की लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग जाकर मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में श्री राणा ने कहा है की वैश्विक कोरोनो महामारी से पूरा देश लड़ रहा है ऐसे में बिहार भी कोरोना महामारी के चपेट में है यहां के हजारों लोग हरदिन संक्रमित हो जा रहें हैं सभी पार्टियों के बड़े बड़े नेता भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं पटना समेत पूरे राज्य के बड़े पैमाने पर पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को कोरोना न अपने आगोश में ले लिया है ऐसे में अगर अक्टूबर नबम्बर में प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव होते हैं तो यहां की बड़ी आवादी कोरोना संक्रमण के शिकार हो सकते हैं इसलिए बिहार की बेकसूर जनता को इस महामारी से बचाने के लिए चुनाव छः महीने बाद कराने का आग्रह किया।


Download Android App
Download iOS App



