पटना : लोकतांत्रिक जनता दल के वरीय नेता सह पूर्व अध्यक्ष बिहार विधानसभा उदय नारायण चौधरी ने बताया कि देश में एनडीए सरकार के कारण संसदीय लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो गया है। केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय को भी तथ्यों गलत तथ्य से अवगत कराया । और तो और सीएजी के बारे में सर्वोच्च न्यायालय को गलत सूचना दिया।
बुलंदशहर में सांप्रदायिक दंगा को ध्यान में रखकर गौ मांस को फेंका गया । पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश की हत्या हुई ।उक्त घटना संदेह के घेरे में है। संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष में किसी को प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दिया गया । संसदीय लोकतंत्र को लोकतंत्र के माध्यम से ही समाप्त किया जा रहा है। सीबीआई -सीबीआई के पदाधिकारी के विरुद्ध छापा मार रही है ।
चुनाव आयोग का बैठक पीएम के कार्यक्रम के कारण स्थगित हो जाता है। चुनाव आयोग के पहले श्री अमित मालवीय चुनाव की तिथि की घोषणा कर देते हैं । यही कारण है कि पिछले 5 राज्यों के चुनाव राज्यों के चुनाव में बीजेपी को देश की जनता ने नकार दिया है। प्रेस वार्ता में ्रदेश युवा अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन, प्रदेश सचिव तबरेज खां नेतागण उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



