केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने एक्स पे पोस्ट कर लिखा कि हाजीपुर के विकास के लिए नित दिन संकल्पित। अब औद्योगिक उड़ान भरने को तैयार है हाजीपुर। हाजीपुर में लगभग 1001 करोड़ रुपए की लागत से जल्द ही इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण होगा।
जिससे स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इंडस्ट्रियल पार्क के निमार्ण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।मैं, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।


Download Android App
Download iOS App



