पटना : देशभर में कोरोना महामारी का प्रोकप देखा जा रहा है। देश के तमाम राज्य इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच, बिहार कांग्रेस कमिटी के संगठन प्रभारी ब्रजेश कुमार पाण्डये एवं कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि कोरोना की जांच प्रखंड व पंचायत स्तर पर थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा की जाए ताकि उससे प्रभावित लोगों का पता चल सके और साथ ही महामारी को कम करने में मदद मिल सके।
दोनों नेताओं ने राज्य सरकार से मांग कर कहा कि वार्ड एवं पंचायत स्तर पर थर्मल स्क्रीनिंग से कोरोना मरीजों की जांच हो। वैश्विक महामारी को देखते हुए इस बीमारी से लड़ने के लिए मरीजों में शुरुआती लक्षणों का स्क्रीनिंग के माध्यम से पता लगाया जा सकता है। इसके लिए तैयारी भी बड़े स्तर पर करने की आवश्यकता बिहार सरकार को करनी चाहिए। बिहार के प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत स्तर पर कोरोना के मरीजों का स्क्रीनिंग से जांच होनी चाहिए।
बीमारी से छुटकारा पाने हेतु जन जागरण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मुखिया एवं पंचायत सदस्यों के माध्यम से शहरों में वार्ड पार्षदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु राज्य सरकार आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों,पोलियो ड्रॉप पिलाने वाली महिलाओं एवं निगम के कर्मचारियों की मदद ले। इस महामारी से बचने हेतु सावधान रहने की आवश्यकता है। कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है सोशल डिस्टेंसिंग और इसके प्रति सावधानी नागरिकों से बार-बार अपील के बाद भी देखा जा रहा है कि लोगों में आज भी जागरूकता की बहुत कमी है।


Download Android App
Download iOS App



