मणिपुर से सीखना चाहिए कैसे करें कोरोना को हराने से लेकर राहत सामग्री बांटने तक ये सारे काम

Summary :

मणिपुर कोरोना वायरस से फ्री होने वाला गोवा के बाद दूसरा स्टेट बन गया है। खबरों के अनुसार आखिरी 2 मरीज यहां पर 21 अप्रैल को स्वस्थ हो गए थे। सोशल मीडिया पर मणिपुर

मणिपुर कोरोना वायरस से फ्री होने वाला गोवा के बाद दूसरा स्टेट बन गया है। खबरों के अनुसार आखिरी 2 मरीज यहां पर 21 अप्रैल को स्वस्थ हो गए थे। सोशल मीडिया पर मणिपुर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बांटी जा रही है। आप देख सकते हैं कि पूरी रिस्पेक्ट काम हो रहा है। 
आईएएस सुप्रिया साहू ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने राज्य के प्रशासन की तारीफ इस वीडियो को शेयर करते हुए की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाकी ज़िलों के ज़िलाधिकारियों को इनसे सीखना चाहिए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ टेबल लगी और खाने पीने का सामान उन पर रखा हुआ है। एक-एक कर के लोग यहां पर आ रहे हैं और जो उन्हें सामान चाहिए वह लेते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही देख सकते हैं कि उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम भी बांटने वाले कर रहे हैं। मास्क भी बांटने वाले और लेने वाले सारे लोगों ने लगाया हुआ है। 

इस  वीडियो ने साबित कर दिया कि अनुशासन का पालन करते हुए कैसे  कोरोना वायरस को आसानी हरा सकते हैं। आज Covid-19 फ्री स्टेट मणिपुर इसी वजह से बन गया है। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो के बाद इस मॉडल को अपनाने की बात अन्य राज्यों में भी लोगों ने करने का अनुरोध किया है। 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

Desk Team