समाज सुधार अभियान के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे, जनसभा को संबोधित करते वक्त सीएम नीतीश मीडियाकर्मियों पर ही भड़क गए। तिलमिलाए हुए नीतीश ने मीडिया से यहां तक कहे दिया कि अगर आप लोगों को समाज सुधार अभियान से इतनी नफरत है तो यहां से जा सकते हैं। अगर इधर-उधर ही करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए। वहीं सीएम नीतीश कुमार की इस नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
नितीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से कहि यह बात
दरअसल, सीएम नीतीश के संबोधन के वक्त मीडियाकर्मी बार-बार इधर से उधर हो रहे थे जिसके चलते मुख्यमंत्री को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण उन्होंने भड़कते हुए एकदम से कहा कि ये मीडिया वाले किधर जा रहे हैं? क्या आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है, अगर नफरत है तो यहां से चले जाइए बाहर। उन्होंने आगे कहा कि कौन क्या बोलता है, बोलने दीजिए। आदमी का स्वभाव क्या 100 प्रतिशत ठीक हो नहीं हो सकता है। कुछ लोग हमारी बात सुन रहे हैं और कुछ लोग हो, हो कर रहे हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि जिन्हें समाज सुधार से जरूरत नहीं उन्हें यहां आने की कोई जरूरत नहीं।
जानें क्या है पूरा मामला
इस दौरान वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी सभा में ही कुछ लोग हंगामा करने लगे। इसी दौरान जब मीडिया वालों की नजर जनसभा स्थल की ओर गई और वे वहां जाने लगे, तभी मुख्यमंत्री भड़क गए। सभा में मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को लेकर कहा कि शराब पीना किसी को मौलिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि शराब इतनी बुरी चीज है, इसके संबंध में विज्ञापन के जरिए भी लोगों को जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने लोगों से इसके लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों को इसके प्रति सचेत कीजिए। उन्होंने महिलाओं से भी शराब पीने वालों और इसे लेकर गड़बड़ करने वालों के चारों तरफ खड़ा होकर नारा लगाने की सलाह दी। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को भी देने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ समाज सुधार होगा तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा।


Download Android App
Download iOS App



