लोकसभा चुनाव के होने में अभी काफी देरी है, लेकिन उसकी तैयारी अभी से ही तमाम पार्टियों ने शुरू कर दी है। खासतौर पर एक नाम काफी चर्चा में है और नाम बिहार के सीएम नीतीश कुमार का है। सीएम नीतीश लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की हर कोशिश कर रहे है। वो लगातार विपक्षी पार्टियों के नेता से मिल रहे है, उनका समर्थन लेने की कोशिश कर रहे है।
वही, अब खबर आ रही कि सीएम नीतीश बीजेपी को साल 2024 में होने वाली चुनाव में चुनौती देने के लिए यूपी की तरफ कूच कर रहे है। प्रदेश इकाई ने बिहार के मुख्यमंत्री के सामने लोकसभा चुनाव UP से लड़ने का प्रस्ताव रखा है। क्योंकि, इकाई का मानना है की अगर मोदी सरकार को हराना है तो यूपी में जड़े मजबूत करनी पड़ेगी। इसके लिए इकाई की तरफ से एक पोस्ट जारी किया गया है, जिसमें लिखा है की, ‘यूपी + बिहार = गयी मोदी सरकार’।
यूपी जेडीयू इकाई ने लगाया पोस्टर
एक रिपोर्ट के अनुसार अगर नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ेंगे तो उनकी सीट फूलपुर या मिर्जापुर हो सकती है। सीएम नीतीश ने अगर इन दो में से किसी भी एक सीट से चुनाव लड़ा तो ये बीजेपी के लिए चुनौती हो सकती है, क्योंकि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी है और ये दोनों जगहें वाराणसी के पास है।
बता दें, सीएम नीतीश कुर्मी समाज से आते है और इन सीटों पर अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC मतदाताओं का वर्चस्व है। इनमें से अधिकांश कुर्मी, मौर्य, शाक्य, कुशवाह और सैनी समुदाय से आते हैं। इसलिए यहां से चुनाव लड़ना नीतीश कुमार के लिए फायदेमंद हो सकता है। जेडीयू 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



