पटना पे्रस बयान जारी करते हुए राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी (सेकुलर) पार्टी के संयोजक सह सांसद डा. अरूण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी आप जितना भी हरी झंडी दिखायें मगर गांव-खेल-खलिहानों में आपको लाल झंडी ही देखने को मिलेगा। क्योंकि आपका सात निश्चय योजना फेलुअर साबित हो रहा है।
दल बदलने से आपकी से योजना नहीं चलने वाली है। इस योजना में सबसे महत्वपूर्ण योजन नल का जल, नाली, सिवरेज जो कहीं भी नहीं बना। कुछ गांव में जल मिनार बना दिये गये, गांव की महिलाएं बाल्टी लेकर पानी लेने आयी, इसके बाद जल की जगह केवल नल ही दिख रहा है।
मुख्यमंत्री जी आप विकास कार्य का जायजा लेने के लिए जिलों में जाते हैं मगर आपको सही स्थिति नहीं दिखायी जाती है क्येांकि आप जिस जगह पर जाते हैं वहां पर आपके लोगों द्वारा रंग-रोगन करके दिखाया जाता है आप उसी को सही मान योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब-गुरबा को आपके पास जाने नहीं दिया जिससे आपके पास उनकी आवाज पहुंच सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा की स्थिति बराबर निम्न होती जा रही है।
मुख्यमंत्री जी आप तो खुद एक इंजीनियर हैं आपको शिक्षा का महत्व समझना चाहिए। आज स्थिति बन गयी है कि आपके शासन में आपने किसी को पढऩे लायक ही नहीं छोड़ा, आपके शासन में शिक्षा का सत्यानाश हो गया। आप खुद न्याय के साथ विकास की बात करते हैं, मगर न्याय और विकास तो गरीबों से कोसों दूर है।


Download Android App
Download iOS App



