बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
श्री कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अपार स्नेह का त्योहार है। महिलाओं की सुरक्षा, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर महिलाओं को सम्मान दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासी लगन, निष्ठा, सेवा भाव से बिहार के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। रक्षाबंधन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें।


Download Android App
Download iOS App



