पटना, (जेपी चौधरी) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 महामारी के प्रभावी नियंत्रण, निगरानी एवं रोकथाम के लिये मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की।समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन में प्रभावित मजदूरोंए कामगारों, किसानों, छोटे दुकानदारों एवं अन्य जरूरतमंदों के जीविकोपार्जन को केन्द्र में रखकर अब आगे बढऩे की आवश्यकता है। लॉकडाउन के दौरान इनके रोजगार प्रभावित हुये हैंए उसे ध्यान में रखते हुये इस पर विचार करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये हम सबको सचेत एवं सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि अधिक उम्र के लोगों और दूसरी गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग जॉच में तेजी लाने हेतु ट्रूनेट मशीन और सी.बी. नेट मशीन की अपने स्तर से भी अधिप्राप्ति शीघ्र सुनिश्चित कराये। उन्होंने कहा कि दवाइयॉ, पी.पी.ई. किट्स, एन0-95 मास्क एवं अन्य चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता बनाये रखने के लिये सप्लाई चेन की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाहर से आ रहे लोगों के कारण फिर से कोरोना संक्रमण की बन रही चेन को तोडऩे के लिये टेस्टिंग की क्षमता और बढ़ायें ताकि ज्यादा से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखण्ड क्वारंटाइन सेंटर, पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करायें और वहां रह रहे आवासितों से इसका फीडबैक लें। क्वारंटाइन केन्द्रों पर रह रहे लोगों के लिये एस.ओ.पी. के अनुरूप सारी व्यवस्थायें चलती रहे, इसका अनुश्रवण भी करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा तथा अन्य विभागों में रोजगार सृजन के कार्यों की सतत् निगरानी करें और यह सुनिश्चित किया जाय कि अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित हो ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को समझना होगा। लोग धैर्य बनाये रखें, गाइडलाइन्स के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, तभी कोरोना को हराने में सफलता मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



