Nitish Kumar: नीतीश कुमार के महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ आने के बाद गुरुवार को पहली बार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने इस दौरान एक-दूसरे का हालचाल जाना।
Highlights:
- लालू यादव से अचानक मिले नीतीश कुमार
- दोनों ने मिलकर पूछे हालचाल
- इस मौके पर लालू प्रसाद के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी मौजूद
दरअसल, लालू प्रसाद विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे और नीतीश कुमार सदन से आवास जाने के लिए निकल रहे थे। प्रवेश द्वार पर ही दोनों नेताओं की मुलाकात हो गई। नीतीश ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। लालू प्रसाद के साथ उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद अलग-अलग आगे बढ़ें
लालू प्रसाद राजद के राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी मनोज कुमार झा और संजय यादव का नामांकन दाखिल करवाने विधानसभा पहुंचे थे।
राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया
इसके बाद राजद के दोनों प्रत्याशियों ने राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर लालू प्रसाद के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



