Nitish Kumar Visit Bihar Dy CM: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू मुखिया नीतीश कुमार आज गुरुवार सुबह अचानक उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के घर पहुंचे। नीतीश कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास पर जाने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने यहां जमीनी स्तर पर कामकाज की समीक्षा की और विजय चौधरी को आदेश देते हुए कहा कि शाम को एक-एक रिपोर्ट दीजिए। बता दें कि नीतीश कुमार के कहने का मतलब प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना है। इस दौरे के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में कई तरह की चर्चा होनी शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary दिल्ली रवाना

दूसरी तरफ, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। उनकी इस यात्रा को काफी ख़ास माना जा रहा है। दिल्ली में वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भाजपा के कुछ नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे और होटल अशोका में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर

बिहार में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सही रखने के लिए हम काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ”अपराधी चाहे किसी भी जाति का हों, पुलिस उनपर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट ने यह भी साफ़ शब्दों में कहा कि जाति या धर्म हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने भ्रष्टाचार करने वालों के लिए भी कड़ी चेतावनी दी है। सत्ता में रहकर अचानक अमीर बनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शॉर्टकट अपनाने वालों को बेउर जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सत्ता में बैठे लोग जातिगत राजनीति में लगे रहेंगे तो राज्य में समृद्धि कहां से आएगी।























