पटना: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में बिहार के 37 लोगों की मौत हो गई, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभी तक का रवैया फर्ज अदायगी जैसा ही है। नीतीश कुमार के इस बेहद असंवेदनशील रवैये पर प्रशांत किशोर ने शनिवार को कड़े शब्दों में नाराजगी व्यक्त की। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में प्रधानमंत्री बनने का सपना लिए घूम रहे हैं, लेकिन उनके पास ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में प्रभावित बिहार के लोगों की मदद करने के लिए समय नहीं है। प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा, “प्रधानमंत्री बनने का सपना लेकर देशभर में घूम रहे नीतीश के पास ओडिशा रेल दुर्घटना में हताहत हुए बिहार के लोगों की मदद के लिए समय नहीं है।कारोना के बाद भाजपा की मदद से इनको किसी तरह 42 सीटें मिल गई थीं, अब अगले चुनावों में कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा।” 

हादसे में बिहार के 37 लोगों की मौत, 25 लापता
बता दें कि इस भीषण ट्रेन हादसे में बिहार के मृतकों की संख्या 37 है और 25 लोग अभी भी लापता हैं। मरने वालों में मधुबनी के रहने वाले 7 लोग थे।इसके अलावा पूर्णिया के दो, मुजफ्फरपुर के चार, नवादा के दो, पश्चिमी चंपारण के दो, दरभंगा के दो, भागलपुर के तीन और पूर्वी चंपारण जिले के तीन मृतक शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



