पटना: वंचित समाज पार्टी के चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन ललित सिंह ने शुक्रवार को कहा कि लालू प्रसाद के ‘जंगल राज’ से नीतीश कुमार का ‘राज’ ज्यादा अलग नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस साल होने वाले चुनाव में ‘तीसरा मोर्चा’ बनना तय है, जिसमें कई दल शामिल होंगे।
सिंह ने पटना में पत्रकारों से कहा कि वंचित समाज के ‘थर्ड फंट्र’ का सपना साकार होने वाला है। लोग अब सत्तापक्ष और विपक्ष से परेशान हो गए हैं। लोग अब इनके अलावा की चाहत रखते हैं। उन्होंने कहा, राजग लालू का डर दिखाकर 15 साल सत्ता में रहा, लेकिन इनके भ्रष्टाचार को लोगों ने देख लिया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने भी अब मान लिया है कि लालू प्रसाद अब जेल से नहीं निकलने वाले हैं। इस कारण उनके जीतने का प्रश्न ही नहीं उठता। लोग और समाज जानते हैं कि लालू की वापसी यानी जंगलराज की वापसी।
उन्होंने कहा, हमारा नारा है कि हमें एक स्वच्छ और साफ -सुथरा राज्य बनाना है, जहां पढ़े-लिखे नौजवानों के लिए काम, मजदूरों और किसानों के लिए पर्याप्त धन का इंतजाम हो। बजट का 60 प्रतिशत शिक्षा और कृषि क्षेत्र पर खर्च होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में टूट तय है और वहां शामिल कई दल भी तीसरे मोर्चे में शामिल होंगे तथा बहुजन समाज पार्टी, वामपंथी दल भी इसके घटक होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब विकसित बिहार देखना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



