पटना :रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता माधव आनंद ने ट्वीट कर कहा कि एनडीए सरकार के तहत बिहार में कानून का राज नहीं है,लेकिन गुंडों, अपराधियों और माफियाओं द्वारा जंगल राज है। परिणामस्वरूप, राज्य भर में सभी प्रकार के अपराध चरम पर हैं और बड़ी संख्या में हत्या के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
हर कोई असुरक्षित फील कर रहा है। यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में पिछले 72 घंटों में आठ हत्याएं हुईं। बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण, बिहार हत्या प्रदेश बनता जा रहा है। क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इसे बिहार की पहचान बनाना चाहते हैं?


Download Android App
Download iOS App



