पटना ,( पंजाब केसरी) : पटना में विपक्षी नेताओं के महाजुटान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पद खाली होने वाला नहीं है। विपक्षी नेताओं की बैठक से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पटना में होने वाली बैठक सिर्फ एक फोटो ऑपोर्चुनिटी बनकर रह जाएगी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सिर्फ मोदी विरोध के नाम पर ये इकट्ठे हुए हैं। ये नेता अलग हैं, इनकी नीति अलग है, इनकी विचारधारा अलग है। ये सब अपने अपने राज्य में एक दूसरे से लड़ते हैं। पटना में थोड़ी देर के लिए ये तलवार को म्यान में रखेंगे, फिर निकालकर आपस में लड़ेंगे। कुछ हासिल होने वाला नहीं है। बिहार से ये खाली लौटने वाले हैं । शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 1 महीने से सड़क पर पूरी ताकत से पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। 9 साल की उपलब्धि बता रहे हैं। पुरे देश में, हर क्षेत्र में मोदी सरकार का काम आज दिखता है। वहीं विपक्ष की उपलब्धि कुछ नहीं है। जनता जानती है कि इनकी एकता सिर्फ मोदी विरोध के लिए है, देश की बेहतरी के लिए नहीं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्षी दल के नाम पर इनके पास ना ताकत बची है, न विचार बचे हैं, न इनके नेता सक्षम हैं कि नेतृत्व दे सकें। सब महत्वाकांक्षी लोगों की बैठक है। जिन्होंने ख्वाब पाल लिया है, महात्वाकांक्षा पाल ली है प्रधानमंत्री के पद की । लेकिन प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं होने वाला है । 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी अपार बहुमत से जीतेंगे और देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार आने पर इन नेताओं को अच्छा व्यंजन खाने को मिलेगा, स्वागत-सत्कार होगा लेकिन जिस मकसद से आए हैं वो किसी हाल में पूरा नहीं होगा।
विपक्षी नेताओं की बैठक से कुछ हासिल होने वाला नहीं है : शाहनवाज
Summary :
पटना ,( पंजाब केसरी) : पटना में विपक्षी नेताओं के महाजुटान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पद खाली होने वाला नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



