पटना : एक तरफ विपक्षी एकता की बैठक के माध्यम से पटना में हर पार्टी के नेता एकजुट होंगे तो वही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार भी शुक्रवार को अपनी बेटी सांसद सुप्रिया शुले और पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के साथ पटना पहुँचेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने मीडिया को बताया की पार्टी सुप्रीमो ने हर कठिन परिस्थितियों में देश को एक नई दिशा दी हैं। आज भी देश में लोकतंत्र को बचाने का संकट हैं। ऐसे में विपक्ष के सबसे वरिष्ठ नेता के रूप में आदरणीय श्री शरद पवार साहब जी लोकतंत्र बचाने और विपक्षी एकता की एकजुटता में सहयोग करने के लिए पटना आ रहें हैं। इसके साथ ही पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने मिडिया को बताया की विपक्षी एकता की बैठक के बाद आदरणीय शरद पवार साहब जी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी के बिहार प्रदेश के पदाधिकारीओ एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेने प्रदेश कार्यालय वीरचंद पटेल मार्ग में तीन बजें पहुँचेंगे। हमने प्रदेश के तरफ से अपने सुप्रीम नेता के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली हैं। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुरली मनोहर पाण्डे ने कहा हैं की विपक्ष के साथ को देखकर भाजपा घबरा गई हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापिस आयेगा।
देश के लोकतंत्र को बचाने का संदेश लेकर ही एकजुट हो रहा हैं विपक्ष : धीरज शर्मा
Summary :
पटना : एक तरफ विपक्षी एकता की बैठक के माध्यम से पटना में हर पार्टी के नेता एकजुट होंगे तो वही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार


Download Android App
Download iOS App



