पटना, (पंजाब केसरी): पटना विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की बैठक पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू के नेतृत्व और विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी रोशन लाल बिट्टू ने पटना विश्वविद्यालय के तमाम कॉलेजो के छात्र-छात्राओं से बात कर उनके समस्याओं को सुने और हर सम्भव समाधान का भरोसा दिलाए।
पटना विश्वविद्यालय के तमाम छात्र- छात्राओं की सबसे बड़ी मांग है कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाया जाय और कोरोना के काल में परीक्षा लेना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए प्रमोट किया जाय। जिसको लेकर बिहार एनएसयूआई प्रभारी ने कहा कि आंदोलन की रूप -रेखा तय कर जल्द ही व्यापक रूप से आंदोलन किया जायेगा। साथ ही पटना विश्वविद्यालय प्रभारी ने कहा कि रोशन लाल बिट्टू जी के प्रभारी बनाये जाने के बाद बिहार को 1 मजबूत छात्र नेता का नेतृत्व मिल गया है जिसके नेतृत्व में निश्चित रूप से पटना विश्वविद्यालय में एनएसयूआई छात्र -छात्राओं की हर समस्याओं को मजबूती से लड़ाई लड़कर हर समाधान करने की कोशिश करेगी। मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नु सिंह, राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर निशांत सिंह एवं मनीष यादव, पटना जिलाध्यक्ष अजित कुमार ,विवेक पटेल, कुंदन कुणाल,शास्वत शेखर, खालिद जमशेद अली राजा हाशमी सहित कई छात्र नेता एवं पटना विश्वविद्यालय की छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



