बाढ़ : बाढ़ शहर में एन.टी.पी.सी. में आर.के.सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, विधुत नवीनकरण ऊर्जा भारत सरकार ने एनटीपीसी में पहुंच कर प्रगति कार्य योजना का मुआयना किया। उसके बाद प्रेस वार्ता हॉल में संवाददाताओं से बात की। श्री सिंह ने कहा कि एनटीपीसी का कार्य सराहनीय और प्रगति पर है। दूसरी ओर एनटीपीसी को उपलब्ध कराए जा रहे कोयले के मूल्य में 45: वृद्धि हो गयी है और रेलवे की ओर से कोयला आता है, उसका भी 45: कर दिया गया है। फिर भी एनटीपीसी कम रेट पर हर राज्य को बिजली दे रही है। उन्होंने कहा कि अगला यूनिट बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री के साथ बाढ़ एनटीपीसी के प्रबंधक एवं एनटीपीसी प्रसार अधिकारी चंदन जी और बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भी कार्यक्रम में शामिल थे।
एनटीपीसी का कार्य सराहनीय और प्रगति पर है : आर.के.सिंह
Summary :
केंद्रीय मंत्री के साथ बाढ़ एनटीपीसी के प्रबंधक एवं एनटीपीसी प्रसार अधिकारी चंदन जी और बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भी कार्यक्रम में शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



