बिहार सरकार की लापरवाही से बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या: मंजु बाला

Summary :

बिहार कांग्रेस महिला के पूर्व उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने कहा की बिहार चूंकि भौगौलिक रूप से महाराष्ट्र , गुजरात ऑर दिल्ली से सीधे नहीं जुड़ा है फिर भी यहां कोरोना मरीजों की संख्या में उतरोतर वृद्धि सोचनीय है क्योंकि महाराष्ट्र, गुजरात ऑर दिल्ली में संक्रमण अधिक है ।

पटना (पंजाब केसरी):बिहार कांग्रेस महिला के पूर्व उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने कहा की  बिहार चूंकि भौगौलिक रूप से महाराष्ट्र , गुजरात ऑर दिल्ली से सीधे नहीं जुड़ा है फिर भी यहां कोरोना मरीजों की संख्या में उतरोतर वृद्धि सोचनीय है क्योंकि महाराष्ट्र, गुजरात ऑर दिल्ली में संक्रमण अधिक है । सुशासन बाबु की विफलता ही है कि बिहार में एक दिन में बहुतों मरीज बढ़े। कोरोना के संक्रमण के समुचित उपाय समय रहते नहीं किया गया फलस्वरूप कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ रही हैं।स्वास्थ्य क्षेत्र का बुरा हाल है। स्वस्थकर्मियों के पास ना तो प्रयाप्त मास्क हैं, ना ही पी पी ई किट जिसके कारण स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो रहें है। जांच किट ऑर उपकरण नहीं होने से समुचित जांच नहीं हो रहा है ऑर ये जांच रफ्तार भी धीमी है। रसूखदार ऑर सत्ता के विधायक , सांसद ऑर उनके सगे संबंधी  के द्वारा लॉकडाउन के उलंघन से आम जनमानस भी पूर्णत लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहा हैं फलस्वरूप संक्रमण तेजी से फैला हैं। हॉटस्पॉट जगहों को समय रहते पहचान कर उनको सिल नहीं किया गया फलस्वरूप संक्रमण इतना व्यापक स्तर पर फ़ैल गया। सरकार द्वारा लोगों को व्यापक स्तर पर जागरुकता कार्यकर्म नहीं चलाया गया या विज्ञापन भी नियमित नहीं दी गई । मैं नीतीश  सरकार से यह मांग करती हूं कि कोरोना के रोकथाम के लिए बिहार में कारगर कदम उठाएं और लॉकडाउन का उलंघन करनेवाले जनप्रतिनिधियों पर कार्यवाही करें।

Ujjwal Jain