ओम प्रकाश सेतु को मिली युवा जदयू के प्रवक्ता की जिम्मेदारी

Summary :

इस बड़ी जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए युवा नेता ओम प्रकाश सेतु ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने काम करने का मौका दिया है, वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

पटना : युवा नेता ओम प्रकाश सेतु को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने उनको पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नई जिम्मेदारी दी है।  उन्होंने  मनोयन का आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश सेतु की क्षमता पर पार्टी को पूरा भरोसा है, युवा नेता ओम प्रकाश सेतु को पार्टी ने पहले भी बड़ी जिम्मेदारी दी थी। बता दें कि उनको पार्टी में युवा जनता दल यूनाइटेड का मीडिया प्रभारी बनाया गया था।  
ओमप्रकाश सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने पर जदयू की युवा ईकाई में भी खुशी का माहौल है, ओम प्रकाश  भी बताया कि वह सीएम नीतीश की उपलब्धियों और जेडीयू की विचारधारा को जनता के बीच लेकर जायेंगे। अभय कुशवाहा ने बताया कि ओम प्रकाश सेतु जदयू की नीतियों और विचारों को जनता के बीच रखते रहते हैं, पार्टी में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए युवा नेता ओम प्रकाश सेतु ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने काम करने का मौका दिया है, वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाला है, इसलिए यह जिम्मेदारी और भी बड़ी है, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहा है। 

Desk Team