पटना में कोरोना से एक मरीज की मौत,प्रदेश में मृतकों की संख्या सात हुई

Summary :

पटना के आलमगंज थाना अंतर्गत माखनपुर ईदगाहा मोहल्ला निवासी 56 वर्षीय आशा देवी की मृत्यु सुबह एनएमसीएच अस्पताल ईलाज के दौरान हो गई। इस प्रकार बिहार में कुल मृत मरीजों की संख्या आज तक 7 हो गई।

पटना सिटी, (पंजाब केसरी) : पटना के आलमगंज थाना अंतर्गत माखनपुर ईदगाहा मोहल्ला निवासी 56 वर्षीय आशा देवी की मृत्यु सुबह एनएमसीएच अस्पताल ईलाज के दौरान हो गई। इस प्रकार बिहार में कुल मृत मरीजों की संख्या आज तक 7  हो गई। आशा देवी केंसर रोग भी थी । 8 अप्रैल को तबीयत खराब होने पर उसे एनएमसीएच लाया गया था। आरएमआरआई में उसके बल्ड का नमूना जांच किया गया जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। महिला का ईलाज आईसालेशन वार्ड में चल रहा था। बताया जाता है कि आशा देवी की तबियत पूर्व से खराब चल रही था जिसके बाद पीएमसीएच ,महावीर केंसर संस्थान आदि में ईलाज चला। महिला के पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजन को पृथक कर दिया गया है। इधर मौत की खबर के बाद पटना सिटी क्षेत्र में हडकंप मच गया है।

Ujjwal Jain