बिहार विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन बुधवार को रामनवमी समारोह के दौरान सासाराम और बिहारशरीफ में सांप्रदायिक झड़पों को लेकर विपक्षी भाजपा और सत्ताधारी महागठबंधन ने एक दूसरे पर आरोप लगाया।बिहार विधानसभा में हंगमा कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक आसन के पास आ गए और सांप्रदायिक झड़पों को सही से न संभाल पाने का आरोप लगते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नीतीश सरकार दंगो सभालने में प्रभावी नहीं
बिहार विधानसभा मे प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने नितीश कुमार की नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर आरोप लगते हुए कहा सांप्रदायिक झड़पों से निपटने के नाम पर एक विशेष समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने राज्य के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को इस मसले पर बयान देने की आज्ञा दी ।
अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी
भाजपा सदस्य जिबेश कुमार मिश्रा के एक बार फिर से आसन के करीब आने और सरकार के विरोध में नारेबाजी करने पर उन्हें मार्शलों द्वारा बाहर कर दिया गया। रामनवमी समारोह के दौरान राज्य के कई हिस्सों में सांप्रदायिक झड़पों को लेकर दोनों पक्षों के एक-दूसरे पर आरोप लगाया जाना जारी रखने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


Download Android App
Download iOS App



