पटना ,( पंजाब केसरी) : बिहार विधानसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा रामनवमी के शोभायात्रा पर हुए पथराव को ले भारी हंगामा हुआ। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने विधानसभा के अंतिम दिन भारी हंगामा किया । यहां तक कि आसन कीओर उगली उठाते हुए स्पीकर को वेसर्मी कहा गया। जिससे भाजपा के पूर्व मंत्री जिवेश मिश्रा को मार्शल आउट किया गया । इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही ज्योहि शुरू हुआ कि विपक्षी दल भाजपा ने हाथ में तख्तियां लहराते हुए सदन के वेल में पहुंच कर शोर शराबे एवं हंगामा करने लगे। यहां तक की रिपोर्टर टेबल पर कुर्सियां पटकने लगे और सदन को बाधित करने का प्रयास ही नहीं स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को आसान मर्यादित ढंग से नही चलाने का आरोप लगाते हुए वेर्शमी स्पीकर इस्तीफा दो के नारेबाजी की गयी। इस पर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने बार- बार शांत होकर अपनी बात रखने की अपील करते हुए विपक्ष के नेता विजय सिन्हा को अपनी बात रखने को कहा गया। श्री सिन्हा ने आसन और सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ आसन विपक्ष को बात दबाने के लिए माइक बंद कर दिया जाता है और संसदीय कार्य मंत्री को सदन में बात रखने के लिए उठाया जाता है। राज्य में बडे पैमाने पर हत्या नरसंहार एवं अत्याचार की घटनाएं घटी है। यहां तक की मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में आने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में जबाब देने के लिए खडा़ हुए भारी हंगामा किया गया टेबल पर कुर्सियां पटकर तोडा गया और सरकार विरोधी नारे लगाये गये इसके जबाब में सत्ता एवं प्रतिपक्ष के सदस्यों के बीच काफी तुतु मै होते हुए काफी आक्रोशित हो गये। सदन में अजीबोगरीब स्थिति हो गया । आसन पर अंगुलियों दिखाते हुए वेर्शमी स्पीकर इस्तीफा दो की मांग करने लगे। इससे खफा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कारवाई करते हुए जिवेश मिश्रा को मार्शल आउट कराया गया ।
विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने रामनवमी के शोभायात्रा पर हुए पथराव को ले किया भारी हंगामा
Summary :
पटना ,( पंजाब केसरी) : बिहार विधानसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा रामनवमी के शोभायात्रा पर हुए पथराव को ले भारी हंगामा हुआ। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने विधानसभा के अंतिम दिन भारी हंगामा किया


Download Android App
Download iOS App



