पटना : पुलिस उप महानिरीक्षक, पटना प्रक्षेत्र राजेश कुमार, जिलाधिकारी कुमार रवि एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने आज ज्ञान भवन स्थित बापू सभागार में आस्था का महापर्व छठ में विधि-व्यवस्था संधारण एवं महापर्व छठ प्रबंधन से संबंधित संयुक्त ब्रिफिंग की। पुलिस उप महानिरीक्षक, पटना प्रक्षेत्र राजेश कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं सेक्टर दंडाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का महापर्व है।
छठ महापर्व की गौरवमयी परम्परा के पालन करते हुए लाखों छठव्रती छठ महापर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की सेवा में हमे भागीदार बनना है तथा अपने महत्वपूर्ण कत्र्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि पूर्ण सावधानी एवं मुश्तैदी से अपने कत्र्तव्यों का पालन करें। अगर फिर भी कोई घटना घट जाये तो इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को दें। उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं गोताखोरों को लगाया गया है।
छठ पर्व के अवसर पर वोट के परिचालन पर रोक रहेगा। सभी अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील रहेंगे तथा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति स्थत पर उपस्थितियों को भी जांच करेंगे। छठ पर्व के अवसर पर लोग अपने घर को बंद कर के घाटों पर आ जाते हैं।
श्रद्धालुओं के घरों के सुरक्षा के लिए सभी थाना प्रभारी पेट्रोलिंग की व्यवस्था करेंगे। जिलाधिकारी ने संयुक्त ब्रिफिंग के क्रम में कहा कि छठ पूजा के अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल से साथ-साथ गोताखोर, चिकित्सा दल, एम्बुलेंस के साथ चिकित्सक एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर की गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि गश्ती दल के लिए मोटर लांच एवं टॉर्च, लाईफ जैकेट, गोताखोर एवं अन्य उपस्करों की व्यवस्था अपर जिला दंडाधिकारी आपदा प्रबंधन, पटना द्वारा की जाएगी। संबंधित मोटर लांच पर साईनेज एवं फ्लैक्स की व्यवस्था जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



