पटना, (पंजाब केसरी) : जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने कोटा में फंसे हजारों छात्रों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजारिश की हैं। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सार्वजनिक पोस्ट लिखा हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजारिश है कि वह मुझे अनुमति दे। मैं कोटा समेत पूरे देश से बिहारी छात्रों को अपने खर्च पर बिहार वापस लाऊंगा। पप्पू यादव ने बताया कि मैं पूरे बस को सेनेटाइज कर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा ख्याल रख उन्हें बिहार लाऊंगा। छात्रों को क्वारन्टीन करने की व्यवस्था करने के बाद मैं मजदूरों को लाऊंगा।
पप्पू यादव ने कहा कि हजारों की संख्या में बाहर से छात्रों के मैसेज आ रहे हैं। लॉक डाउन में बच्चे भूखे हैं। छात्रों के साथ.साथ उनके अभिभावक भी परेशान हैं। लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही हैं। बाकी राज्यों की सरकार अपने छात्रों को कोटा से निकाल कर ले गई हैं। लेकिन बिहार सरकार ने अपने छात्रों को इस महामारी में अकेला छोड़ दिया हैं।


Download Android App
Download iOS App



