गला दबाया फिर सिर को ईंट पत्थरों से कुचला…संपत्ति के लिए बहू ने ससुर को उतारा मौत के घाट, घटना से मचा हड़कंप

Summary :

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में हुए रमेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि रमेश महतो की हत्या की साजिश उनकी बहू द्वारा ही रची गई थी। पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को पुनपुन के मोहनपुर तेतरी सड़क पुल के पास स्थानीय निवासी रमेश महतो का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया था। सूचना मिलते ही पुनपुन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और…

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में हुए रमेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि रमेश महतो की हत्या की साजिश उनकी बहू द्वारा ही रची गई थी। पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को पुनपुन के मोहनपुर तेतरी सड़क पुल के पास स्थानीय निवासी रमेश महतो का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया था। सूचना मिलते ही पुनपुन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर एफएसएल टीम से वैज्ञानिक जांच कराई गई।

Crime News: चार लोग हुए गिरफ्तार

Patna Crime
Patna Crime

इस मामले में तकनीकी जांच और लोगों से पूछताछ के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी लोगों ने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि इस हत्या की साजिश मृतक की बहू रानी कुमारी द्वारा ही रची गई थी और फिर उनकी बहन पूनम देवी, बहनोई गिन्नी कुमार और रानी कुमारी के भाई अरविंद महतो शामिल थे।

Patna Crime: पुलिस ने क्या बताया?

बताया गया कि पहले रमेश महतो का गला दबाया गया और फिर सिर को ईंट पत्थरों से कुचल दिया गया। पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने पहली पत्नी के निधन के बाद रानी कुमारी से विवाह किया था। रानी के ससुर रमेश महतो पहली बहू के परिजनों को ज्यादा संपत्ति देना चाहते थे, जिस कारण रानी नाराज थी और इस घटना की साजिश रची।

इस मामले में पुलिस अभी और जांच कर रही है। घटना में उपयोग किए गए एक ऑटो एवं चार मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक की बहू ने पारिवारिक विवाद एवं संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपने परिवारजनों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें: एक ने पकड़े हाथ तो दूसरे ने दबोचे टांग, चिल्लाती रही महिला…जल्लाद पति ने 5 दोस्तों संग पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे से जलाया

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।