एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बिहार के पटना में होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक में मणिपुर मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। शुक्रवार की सुबह बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई से पटना के लिए रावाना हो गए है। इस बैठक में उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद रहेगी।
लोकसभा चुनाव को लेकर क्या विपक्षी दल एकजुट होंगे
उन्होंने कहा, वे देश के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने और भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राउत को भी विपक्षी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के पटना रवाना होते देखा गया। कई विपक्षी दलों के नेता अपनी महत्वपूर्ण बैठक से पहले ही गुरुवार को पटना पहुंच चुके थे, जिसका उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एकता बनाना है।
इस बैठक को आयोजित सीएम नीतीश कुमार कर रहे है
यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल के नेता नीतीश कुमार ने बुलाई है और इसमें भाजपा के विरोधी दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक से पहले पटना पहुंचने वाले नेताओं में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



