हत्या या सुसाइड! हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली NEET स्टूडेंट, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Summary :

Patna NEET Student Dies: पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में स्थित एक हॉस्टल से रविवार देर शाम एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया। यहां NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पाई गई। हॉस्टल स्टाफ ने जब काफी देर तक छात्रा की कोई हलचल नहीं देखी तो दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टर छात्रा की जान नहीं बचा सके। Patna NEET Student Dies: देर रात टूटा कमरे का दरवाजा जानकारी के अनुसार, छात्रा 5 जनवरी को अपने घर से लौटकर…

Patna NEET Student Dies: पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में स्थित एक हॉस्टल से रविवार देर शाम एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया। यहां NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पाई गई। हॉस्टल स्टाफ ने जब काफी देर तक छात्रा की कोई हलचल नहीं देखी तो दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टर छात्रा की जान नहीं बचा सके।

Patna NEET Student Dies: देर रात टूटा कमरे का दरवाजा

जानकारी के अनुसार, छात्रा 5 जनवरी को अपने घर से लौटकर हॉस्टल आई थी। अगले दिन यानी 6 जनवरी की रात उसने हॉस्टल की अन्य छात्राओं के साथ भोजन किया। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। देर रात तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो हॉस्टल कर्मियों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो मजबूरी में दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खुलते ही छात्रा कमरे में बेहोश अवस्था में पड़ी मिली। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया गया।

Patna NEET Student Dies (Photo: Social media)
Patna NEET Student Dies (Photo: Social media)

Patna Girl NEET Student Suicide: अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छात्रा का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक थी। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Patna Neet Student Suicide: परिजनों के गंभीर आरोप

घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार को आशंका है कि छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Patna NEET Student Dies (Photo: Social media)
Patna NEET Student Dies (Photo: Social media)

पुलिस का शुरुआती बयान

ASP सदर अभिनव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा किए गए परीक्षण में छात्रा के निजी अंगों पर किसी तरह की चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निकाला जाएगा।

कमरे से मिली नींद की गोलियां

पुलिस जांच के दौरान छात्रा के कमरे से नींद की गोलियां बरामद की गई हैं। इसके साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। मोबाइल की जांच में सामने आया है कि छात्रा ने नींद की गोलियों के ओवरडोज और उससे जुड़ी मौतों से संबंधित वीडियो और जानकारियां इंटरनेट पर सर्च की थीं।

कई बिंदुओं पर जांच जारी

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्रा कब से नींद की गोलियां ले रही थी। गोलियां कहां से खरीदी गईं, किसी डॉक्टर ने सलाह दी थी या बिना पर्ची के ली गई थीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

न्याय की मांग कर रहे परिजन

इस घटना के बाद छात्रा का परिवार गहरे सदमे में है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाने के लिए किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 60 साल की महिला को 30 साल के लड़के से हुआ प्यार, भागकर की शादी, पति-बेटे ने बीच सड़क पर कूटा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।